रायपुर दक्षिण उपचुनाव : वोटरों में भारी उत्साह, 2.70 लाख मतदाता 30 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला, जानिए 9 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान…

Raipur South by-election 2024: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह 6 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं में भारी उत्साह है। सुबह से हर मतदान केंद्रों में वोटरों की लंबी कतारे लगी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 08.23 प्रतिशत मतदान हो चुका है. बता दें कि इस उपचुनाव में 30 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला है।

चुनावी मैदान में हैं 30 प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में कुल 2.70 लाख मतदाता हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। सुबह से लोग मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचने लगे हैं। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक दक्षिण के मतदाता चुनावी मैदान में उतरे 30 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

शांतिपूर्ण चुनाव कराने 2 हजार से ज्यादा जवान तैनात

निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान के लिए 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 10 संगवारी बूथ, एक दिव्यांग, पांच युवा प्रबंधित बूथ शामिल हैं। 1,500 से ज्यादा कर्मचारी सहित 2000 से ज्यादा सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को झारखंड, महाराष्ट्र के चुनावों के साथ सामने आएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...