रायपुर से अभनपुर तक जल्द चलेगी मेमू ट्रेन, आज होगा ट्रायल

रायपुर। रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर के बीच ट्रेन चलने का आज ट्रायल होगा। लंबे इंतजार के बाद यात्रियों को यह सुविधा मिलने जा रही है। रेल्वे के अधिकारियों के अनुसार पहली ट्रेन में रेलवे के सभी विभागों के सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे।

आठ कोच का ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन से 10 बजे ट्रायल पर रवाना होगी। रेलवे के अफसरों के अनुसार ट्रेन रायपुर से छूटकर मंदिर हसौद पहुंचकर वहां से सीबीडी होते हुए अभनपुर तक जाएगी। अभनपुर से थोड़ी देर बाद ट्रेन रायपुर वापस लौटेगी। ट्रायल के दौरान अफसरों की टीम ट्रैक की खामियों का आकलन करेगी।

इन स्थानों पर होगा ट्रेन का ठहराव

ट्रायल सफल होने पर जल्द ही रायपुर नया रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलने की घोषणा की जाएगी। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलाने की योजना है। इसमें एक ट्रेन सुबह और एक शाम को चलेगी। छह जगहों पर स्टेशन स्थापित किया गया है। इसमें रायपुर, मंदिर हसौद, नवा रायपुर में उद्योग नगर, सीबीडी स्टेशन, केंद्री, अभनपुर स्टेशन शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...