वरिष्ठ पत्रकार गोपाल राव का निधन, सीएम साय समेत पत्रकारों ने जताया शोक

रायपुर। बूढ़ापारा, रायपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा (81 वर्ष) का बुधवार 13 नवंबर को सुबह 9 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे डीडी नगर, एमआईजी-27, सेक्टर 3 से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकलेगी। उनके निधन पर सीएम विष्णुदेव साय समेत पत्रकारों ने शोक जताया है।

सीएम ने ट्वीट कर कहा, गोपाल वोरा के निधन से पत्रकारिता जगत को क्षति हुई है। उन्होंने नवभारत, देशबंधु, लोकमत सहित कई प्रतिष्ठित अखबारों के लिए अपनी सेवाएं दी। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

गोपाल वोरा रायपुर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्यों में से थे और कई बार पदाधिकारी भी रहे। वे राजेश वोरा और मनीष वोरा के पिता थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...