रायपुर में महिला से 58 लाख की ठगी : ठगों ने 24 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट, क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर वसूले लाखों रुपए

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला डिजिटल अरेस्ट हो गई। आरोपियों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताया और महिला से 58 लाख रुपए वसूल लिए। जानकारी के मुताबिक 3 नवंबर की दोपहर महिला के पास फोन आया था। महिला 24 घंटों तक साइबर ठगों की कैद में रही। 4 दिनों में मैसेज के माध्यम से 58 लाख ट्रांसफर करवाए। इस मामले की शिकायत महिला ने पंडरी थाने में की है।

मोवा की रहने वाली एमवी लक्ष्मी ने बताया कि उनके पति ट्रैज़री डिपार्टमेंट में पोस्टेड थे। उनका देहांत हो चुका है, वह घर पर अकेली रहती है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। जब कॉल आया तो सामने वाले ने खुद को टेलीकॉम डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उनके आधार नंबर का दुरुपयोग हुआ है। किसी मोहम्मद इस्लाम नवाब नाम के व्यक्ति ने 311 बैंक अकाउंट खोल लिए हैं। इसके लिए आपको मुंबई आना पड़ेगा।

इसके बाद फोन पर युवक ने कहा कि वह कॉल को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर रहा है। महिला के मुताबिक, कुछ देर बाद वीडियो कॉल में विक्रम सिंह नाम का युवक आया। उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। महिला को कहा गया कि 24 घंटे तक कॉल में जुड़ा रहना होगा, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है। विक्रम ने महिला से कई सारे पर्सनल सवाल किए। बैंक अकाउंट के बारे में भी सभी जानकारी पूछी गई।

साइबर ठग ने महिला को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला कहकर एक लेटर भेजा, जिसमें रिजर्व बैंक और फाइनेंस डिपार्टमेंट का लेटर हेड था। इसमें लिखा था कि आप जांच पूरे होने तक देश छोड़कर नहीं जा सकते हो, इसके अलावा इस केस को किसी से शेयर भी नहीं कर सकते हो। महिला ने ठग के झांसे में आकर किसी को नहीं बताया।

उसके बाद ठग ने महिला को एक खाता नंबर दिया और कहा कि इसमें 31 लाख रुपए ट्रांसफर कर दो। अगले दिन महिला ने बैंक जाकर आरटीजीएस के माध्यम से 31 लाख रुपए भेज दिए। इसी तरह ठग ने 20 लाख रुपए भी मांग लिए। आगे महिला ने 4 लाख और 50 हजार भी भेजे। महिला ने 58 लाख का ट्रांजैक्शन 4 दिनों में किया। ठग ने पैसे वसूलने के बाद महिला को यह बात अपनी बेटी को बताने के लिए कहा। इसके बाद इस पूरे मामले की शिकायत महिला ने थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...