प्रॉपर्टी टैक्स पेमेंट पर ऑफर: भिलाई निगम क्षेत्र में संपत्तिकर एक साथ जमा करने पर 2% का छूट… जानिए डिटेल्स

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्थित भवन-भूमि स्वामियों को उनके स्वामित्व के भवन-भूमियों पर चालू वित्तीय वर्ष 2024.25 हेतु देय संपत्तिकर पर 30 नवम्बर 2024 तक एक मुश्त भुगतान करने पर 2 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। नगर निगम भिलाई के 5 जोन में एवं मुख्य कार्यालय में कार्यायालयीन अवधि में करदाता संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। यह सुविधा सभी प्रकार के संपत्ति कर करदाताओं के लिए है। जिसका भवन-भूमि स्वामी लाभ उठा सकते है। गौरतलब है कि बहुत से संपत्ति करदाता जानकारी के अभाव में मार्च महीने में संपत्ति कर जमा करने आते हैं समय उनके संपत्ति जमा करने वाली राशि पर ब्याज लिया जाता है। उससे अच्छा है समय से संपत्ति कर जमा करके दो प्रतिशत का लाभ उठाएं, एक आदर्श नागरिक बने। भवन मालिक अपने भवन का संपत्तिकर की स्थिति जानने के लिए हेल्पलाईन व व्हाट्सअप नम्बर 9153986401 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है एवं मांग अनुसार 2 प्रतिशत की छूट के साथ आंनलाईन वेबसाईट https:/chhattishgarhmunicipal.com में अपने देय करो का भुगतान कर रसीद प्राप्त कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...