छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी : दुर्ग जिले में बनाए गए 102 उपार्जन केंद्र, पहले दिन खरीदा जाएगा 60 हजार क्विंटल धान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू हो रही है। दुर्ग जिले में शासन के दिशा-निर्देश अनुरूप धान खरीदी की पूरी तैयारी कर ली गई है। 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीफ वर्ष 2024-25 में पंजीकृत 1,14,651 किसानों से अनुमानित 6,48,484 मे. टन धान का उपार्जन किया जाएगा।

उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक समर्थन मूल्य पर की जाएगी। धान पतला के लिए 2320, धान मोटा 2300, सरना 2300 रुपए प्रति क्विंटल दर निर्धारित है। पहले दिन 14 नवम्बर को जिले के 88 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुआत होगी। केन्द्रों में टोकन प्राप्त 1206 किसानों से 60 हजार क्विंटल धान खरीदा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...