भिलाई में निगरानी बदमाश के ठिकाने पर दबिश, पत्नी हिरासत में, लाखों की सट्टा-पट्टी बरामद

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक हफ्ते में दूसरी बार पुलिस ने सटोरियों पर कार्रवाई की है। छावनी टीआई और एएसपी सिटी मर्डर की जांच करने गए थे। इसी दौरान सटोरी बदमाश के ठिकाने पर भी छापेमारी की गई। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। उसके बेटे की तलाश की जा रही है। लाखों की सट्टा-पट्टी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बुधारू उर्फ वाजिद बैग वैशाली नगर थाने का निगरानी बदमाश है। बुधारू के अलावा उसकी पत्नी और बेटा भी इस काम में संलिप्त हैं। एसपी ने हाल ही में एक मीटिंग बुलाकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया था कि वो सभी निगरानी बदमाशों की थाने में परेड कराकर हाजिरी लें। उन पर नजर रखें।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि, सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश है कि उनके क्षेत्र में किसी भी तरह के कोई अवैध कार्य नहीं होने चाहिए। इससे पहले 7 नवंबर को आरोपी पूर्णावती के घर में छापा मारा था। वहां कैश और सट्टा-पट्टी जब्त किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: शव लेकर जगदलपुर जा...

धमतरी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है...