‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म रिलीज: MLA रिकेश ने किया आह्वान, बोले – मूवी को भिलाइयंस सपरिवार देखने जाए क्योंकि झूठ को “सच’ ही बदलता है

भिलाई नगर। भिलाई के सिनेमाघरों में वैशाली नगर निवासी जल्द ही फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखेंगे। विधायक रिकेश सेन ने अपनी विधानसभा से लगभग 35 हजार भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनने वाले युवा, महिला, पुरूष व वरिष्ठ नागरिकों से भी यह फिल्म अवश्य देखने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि 25-26 नवंबर को वैशाली नगर के निवासी सपरिवार यह फिल्म देखेंगे जिसके लिए अलग-अलग सिनेमाघरों में व्यवस्था की जा रही है।

आपको बता दें कि विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है और बीते दिन ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आ रही है, जिसे आम लोग देख पाएंगे। विक्रांत मैसी की फिल्म वर्ष 2002 में गोधरा ट्रेन त्रासदी कहानी को बयां करती है। मोदीजी ने फिल्म के लिए कहा है कि झूठ का कितना भी लंबा दौर हो, उसे सच ही बदलता है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कहानी गोधरा कांड पर आधारित है। अगर गोधरा कांड की बात की जाए तो ये भारत के इतिहास की वो घटना है, जो 27 फरवरी 2002 की सुबह घटी थी। इस दिन साबरमती एक्सप्रेस अपने टाइम पर 12 बजे गोधरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। बिहार के मुजफ्फरपुर से गुजरात के अहमदाबाद तक चलने वाली इस ट्रेन में हजारों यात्री सवार थे। उस दिन बड़ी संख्या में कार सेवक भी सवार थे। ट्रेन पर अचानक हमला हो जाता है और इसकी चार बोगी को फूंक दिया जाता है, जिसमें 59 लोग जल गए थे और 48 पेसेंजर घायल हो गए थे। इसी घटना के दौरान क्या क्या हुआ था ये सब विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में दिखाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की बेटी अद्विता ने रचा इतिहास, गिनीज वर्ल्ड...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर की होनहार छात्रा अद्विता जिप्पोराह नवभक्तुला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स...

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...