इतिहास में पहली बार 1 साल के अंदर में 200 से अधिक माओवादियों का खात्मा: सुकमा नक्सल मुठभेड़ में फाइनल अपडेट… एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान; दक्षिण बस्तर डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज मड़कम मासा सहित 10 नक्सली हुए थे ढेर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के जिला सुकमा के थाना भेजी क्षेत्र में 21 नवंबर को सुरक्षा बलों ने माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। डीआरजी सुकमा, बस्तर फाइटर्स, सीआरपीएफ 50वीं और 219वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने ग्राम कोराजगुड़ा, दन्तेशपुरम, नागाराम और भंडारपदर क्षेत्र की ओर रवाना होकर अभियान को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक किरण चौहान द्वारा बताया गया कि अभियान के दौरान दिनांक 22.11.2024 को प्रातः लगभग 09ः00 बजे दन्तेशपुरम-भंडारपदर-कोराजगुड़ा के मध्य मुनूरकोण्डा पहाड़ी में पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल व आसपास के एरिया में सर्चिंग करने पर 03 महिला सहित कुल 10 माओवादियों शव व 01 नग एके-47, 01 नग इंसास रायफल, 01 नग एसएलआर रायफल, 01 नग 9mm पिस्टल 01 नग सिंगल सॉट रायफल, 06 नग मजल लोडिंग रायफल व भारी मात्रा में अन्य माओवादी सामग्री बरामद किया गया। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया कि मुठभेड़ में मारे गये सभी नक्सलियों की शिनाख्ती की कार्यवाही पूर्ण हो गया है। भंडारपदर मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज DVCM मासा, दक्षिण बस्तर डिवीजन स्मॉल एक्शन टीम कमाण्डर लखमा माड़वी, कोण्टा एलओएस कमाण्डर रितिका सहित कुल 02 DVCM 03 ACM 04 PLGA कैडर मुठभेड़ में मारे गये, जिसका शिनाख्ती विवरण निम्नानुसार है –

01 मड़कम (दूधी) मासा उम्र निवासी भंडारपदर थाना भेजी जिला सुकमा, दक्षिण बस्तर डिवीजन एमआई + इंचार्ज प्लाटून नं. 04, 08 प्रभारी (डीव्हीसीएम) ईनाम 08 लाख।

02 लखमा माड़वी निवासी जिलोडगड्डा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, डिवीजन स्मॉल एक्शन टीम कमाण्डर (डीव्हीसीएम) ईनाम 08 लाख।

03 करतम कोसा निवासी रेगडगट्टा थाना भेजी जिला सुकमा, प्लाटून नं. 08 का कमाण्डर पीपीसीएम (एसीएम) ईनाम 05 लाख।

04 दुर्रो कोसी उर्फ रितिका पिता रूषा निवासी पालामड़गू थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा, कोन्टा एलओएस कमाण्डर (एसीएम) ईनाम 05 लाख।

05 मुचाकी देवा निवासी दन्तेशपुरम थाना भेजी जिला सुकमा, एरिया मिलिशिया कमाण्ड इनचीफ (एसीएम) ईनाम 05 लाख।

06 दुधी हुंगी पति दुधी मासा निवासी भंडारपदर थाना भेजी जिला सुकमा, प्लाटून नं. 04 सदस्या ईनाम 02 लाख।

07 मड़कम जीतू निवासी दंतेशपुरम थाना भेजी जिला सुकमा प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्या ईनाम 02 लाख।

08 कुमारी मड़कम कोसी निवासी गंगराजपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्या ईनाम 02 लाख।

09 कवासी केसा निवासी जिलोडगड्डा थाना पामेड़ जिला बीजापुर। प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्य (दुधी मासा का गार्ड) 02 लाख।

10 कुंजाम वामा निवासी चिंतागुफा मिलिशिया टीम कमाण्डर थाना भेजी। ईनाम 01 लाख।

उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप द्वारा बताया कि दिनांक 22.11.2024 को भंडारपदर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल द्वारा सुझ-बूझ के साथ की गई अभियान के कारण PLGA Platoon No 04 को बहुत तगड़ा झटका लगा है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बल द्वारा DRG/STF/BF/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF एवं अन्य समस्त सुरक्षा बलों द्वारा बेहतरीन तालमेल व रणनीति के तहत नक्सल विरोधी अभियान संचालित करने फलस्वरूप अब तक 04 DKSZC, 13 DVCM, 39 ACM सहित कुल- 207 माओवादियों के शव बरामद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 207 नक्सलियों के शव बरामद, 787 नक्सलियों को गिरफ्तार, 789 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण एवं 262 हथियार नक्सलियों से बरामद किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा यह भी बताया गया है कि देश के नक्सल विरोधी अभियान के इतिहास में पहली बार किसी राज्य में 01 वर्ष के अभियान अंतर्गत 200 से अधिक माओवादियों के शव बरामद किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...