रूंगटा यूथ समिट… रुंगटा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय कार्यशाला का दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया उद्घाटन

भिलाई। भिलाई के संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में चलने वाला रूंगटा पब्लिक स्कूल में 23 और 24 नवंबर, 2024 को दो दिवसीय रूंगटा यूथ सम्मेलन (मॉडल यूनाइटेड नेशंस) का फनोलॉजी- लर्निंग मेड फन के सहयोग से अपने पहले एमयूएन, रूंगटा यूथ समिट का, उद्घाटन बढ़े ही गर्मजोशी से किया गया। इस प्रतिष्ठित शैक्षिक सम्मेलन में भिलाई, दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के 26 स्कूलों और संस्थानों के 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस समारोह के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, एसआरजीआई के अध्यक्ष संजय रूंगटा, निर्देशक जवाहर सुरी सेठी, निर्देशक साकेत रूंगटा, प्राचार्य राजीव कुमार, उप प्रधानाचार्या आनंदित राय चौधरी उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

आरपीएस के प्रिंसिपल राजीव कुमार ने स्वागत भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आरपीएस भिलाई क्षेत्र में एमयूएन के आयोजन के क्षेत्र में अग्रणी है और उन्होंने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं। यूथ सम्मेलन के संचालक प्रथम प्रवीण डावर ने सभा में उपस्थित सभी, आदरणीय मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए रूंगटा यूथ सम्मेलन से संबंधित विषयों की जानकारी दी। रूंगटा यूथ सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वैश्विक मुद्दों की समझ विकसित करना, नीति निर्माण की प्रक्रिया को समझना और संयुक्त राष्ट्र के कार्यप्रणाली का अनुभव प्रदान करना था।

कार्यशाला के प्रथम दिवस पर अंतरराष्ट्रीय प्रेस, लोकसभा, छत्तीसगढ़ विधानसभा, ऑल इंडिया एजुकेशन मीट के अतिरिक्त अनेक विषयों की जानकारी दी गई। यह कार्यशाला छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही गतिविधियों को समझने और उनके समाधान में अपने विचार प्रस्तुत करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है। विशिष्ट अतिथि रिकेश सेन ने युवाओं को प्रेरित करते हुए अपने भाषण में कहा ,कि आज की युवा पीढ़ी कल का भविष्य है अर्थात शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के अलावा इस तरह की गतिविधियों के द्वारा उनका चौतरफा विकास किया जा रहा है जो काफी सराहनी है।

छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय बघेल ने कहा कि M.U.N. जैसे कार्यक्रम न केवल छात्रों को वैश्विक मुद्दों की समझ विकसित करने में मदद करते हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और कूटनीति के गुण भी उत्पन्न करते हैं। संस्था के अध्यक्ष संजय रूंगटाजी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में हर चीज को सीखने का एक जोश होता है और जोश के साथ उनके अंदर एक शक्ति होती है जिससे वह हर नई कला को आसानी से सीख सकते है।सिर्फ जरूरत है सही समय पर उन्हें नई -नई कला सीखाने की। रूंगटा पब्लिक स्कूल हमेशा से ही छात्रों के हित में कार्य करता आ रहा है तथा नवीन कला का संचालन करने के लिए तत्पर रहता है। अंत में मुख्य अतिथियों को श्रीफल, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। तथा छात्रों को इस कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...