मुख्यमंत्री बघेल ने की कई अहम घोषणाएं: 50 बिस्तरों का होगा धमधा अस्पताल… PSC, सेना आदि भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को कोचिंग की सुविधा होगी… एक करोड़ की लागत से स्टेडियम भी बनेगा

दुर्ग। दो दिवसीय दुर्ग प्रवास के दौरान सीएम भूपेश बघेल आज धमधा पहुंचे। सीएम बघेल ने यहां बने विशाल सब्जी मंडी का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान सीएम बघेल ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमधा अस्पताल को 50 बिस्तर के अस्पताल में अपग्रेड करने की घोषणा की है। इस माके पर उन्होंने युआवों के लिए पीएससी, सेना व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की।

बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघले ने आज धमधा में सर्वसुविधायुक्त सब्जी व फलमंडी का लोकार्पण किया। यह सब्जी व फल मंडी 11 करोड़ की लागत से बनी है। इस मंडी के बनने से यहां आसपास के हजारों किसानों को दुर्ग, भिलाई व रायपुर के मंडियों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसान अपनी फल सब्जियां यहीं पर बेच सकेंगे। इससे इनका ट्रांसपोर्टेशन घटेगा।

सीएम भूपेश बघेल ने इस दौरान धमधा में एक करोड़ की लागत से स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। जहां खेलों के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा धमधा महाविद्यालय में ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा जहां कॉलेज की अन्य गतिविधियों का संचालन होगा। इसी प्रकार धमधा के बंधुआ तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ की घोषणा भी सीएम बघेल ने की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...