एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या… ईंट-पत्थरों से मार-मारकर ली जान… मर्डर करने के बाद घर भी जलाया, महिलाओं से दुष्कर्म करने की भी आशंका

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज एक के बाद एक सामूहिक हत्याओं की घटनाओं से दहल रही है। एक बार फिर प्रयागराज से एक साथ पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। अज्ञात हत्याओं ने एक ही परिवार के पांच लोगों को धारदार हथियारों से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया।

मामला थरवई थाना क्षेत्र स्थित खेवराजपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की गई। मृतकों में एक दंपती, बेटे-बहू और एक 2 साल की मासूम बच्ची भी शामिल रही। इनकी पहचान राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) के तौर पर हुई।

बताया जा रहा है कि ईंट पत्थर से मारकर कर आरोपियों ने इन लोगों की हत्या की और फिर घर में आग भी लगा दी। इस दौरान एक 5 साल की मासूम बच्ची जिंदा मिली है। उस पर भी वार किया गया था, जिसमें वो घायल हो गई। इलाज के लिए मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सामूहिक हत्या की इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, ये अब तक साफ नहीं हो पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ADG प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि बदमाश लूट के इरादे से यहां आए और इसके चलते ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। आशंका ये भी जताई गई है कि सबूत मिटाने के मकसद से घर में आग लगा दी। हालांकि मामले की जांच बारीकी से की जा रही है।

इसके अलावा पुलिस की तरफ से बहू और बेटी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई। मृतक महिलाओं के कपड़े अस्त व्यस्त पड़े हुए पाए गए थे।

एक हफ्ते में प्रयागराज से 5 मर्डर की सामने आई ये दूसरी घटना है, जिसने संगम नगरी को दहलाकर रख दिया। खागलपुर गांव में पिछले शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी। यहां एक परिवार के पांच लोगों की हत्या की गई थी। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे। पत्नी और तीन बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले।

उनकी गला काटकर हत्या हुई थी, जबकि पति का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। मौके पर से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें ससुरालवालों को घटना का जिम्मेदार बताया गया। नोट में लिखा गया था कि इन लोगों की प्रताड़ना से मजबूर होकर ही ये कदम उठा रहा हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...