​​​​​​दुर्ग जिले में चलाया मोर गांव मोर पानी अभियान: सीएम ने जल बहिन की उपाधि देते हुए जानी जल गुणवत्ता परीक्षण की बारीकियां, जलबहिनियों ने हरियर छग बनाने लिया संकल्प

भिलाई। दुर्ग जिले में जिला जल स्वच्छता मिशन दुर्ग एवं यूनिसेफ के सहयोग से जल बहिनियों को सशक्त बनाने की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के गंज मंडी प्रांगण में जल जीवन मिशन के ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत जल गुणवत्ता की जांच से जुड़ी महिलाओं को जल बहिनी की उपाधि देकर उनका सम्मान किया।

दुर्ग जिले में जिला जल स्वच्छता मिशन व यूनिसेफ के सहयोग से इस अभियान की शुरआत की गई है। इसका कल समापन किया गया। मुख्यमंत्री ने जल गुणवत्ता की जांच करने वाली जल बहिनियो से जल परीक्षण के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान जल बहिनियो ने मुख्यमंत्री को विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधा भेंटकर उनके नेतृत्व में हरियर छत्तीसगढ़ बना कर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का वादा किया। मुख्यमंत्री ने गहरी रूचि लेकर जल बहिनियों से जल की गुणवत्ता की टेस्टिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की और उनके कार्याे को सराहा। उन्होंने महिलाओं को जल जीवन मिशन के इस अभियान को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...