भिलाई के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में खड़ी कार में लगी आग… अग्निशमन टीम ने समय पर पाया काबू, टला बड़ा हादसा

भिलाई। भिलाई में रविवार रात 24 नवंबर 2024 की रात लगभग 12 बजे भिलाई के सेक्टर 6 स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में खड़ी एक कार (क्रमांक CG07AT5689) में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन कार्यालय दुर्ग ने आग पर काबू पाने के लिए एक अग्निशमन गाड़ी का इस्तेमाल किया और आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोका। अग्निशमन कर्मियों की सावधानी और तत्परता से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पाया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, मौके पर दल प्रभारी महेंद्र कुमार चंदेल, अग्निशमन कर्मी- राजेश कुमार, रमेश कुमार, भीष्म कुमार, भूपेश कुमार की मेहनत और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...