विधायक संदीप साहू ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, कलेक्टर से कहा – जल्द दूर करें बारदाने की समस्या

पलारी। कसडोल के विधायक संदीप साहू ने कांग्रेस नेताओं के साथ पलारी विकासखंड के ग्राम वटगन के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। क्षेत्र के किसान लगातार बारदाने की समस्या को लेकर विधायक को फोन कर रहे थे। विधायक साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सोसाइटी में जाकर किसानों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को जाना। वटगन धान खरीदी केंद्र में किसानों ने बारदाने की समस्या से अवगत कराया। इसी तरह कई गाँवों के किसानों ने बारदाना की कमी होना बताया, जिससे धान बेचने में दिक्कत होने की जानकारी दी।

विधायक ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात कर कसडोल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और किसानों को धान खरीदी में होने वाली समस्याओं के निराकरण को लेकर सार्थक चर्चा की। कई सहकारी समितियां में बारदाने की कमी है, जिसके चलते 50% बारदाना किसानों को लाने का आदेश जारी किया गया है।

इस दौरान विधायक ने कलेक्टर से किसानों को धान बेचने में हो रही समस्या को लेकर जानकारी दी। उन्होंने सबसे ज्यादा बारदाना को लेकर हो रही समस्या को लेकर प्रशासन से बात की जिस पर कलेक्टर दीपक सोनी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि मिलर से बात हो गई है। जल्द से जल्द खरीदी केदो में पुराने बारदाने पहुंचने की व्यवस्था एक-दो दिनों में हो जाएगी। साथ ही विधायक ने बाजार में बारदानों की माँग ज्यादा होने पर अधिक दामों एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की माँग की,जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, महामंत्री गोपी साहू, उपाध्यक्ष रोहित साहू, जनपद सदस्य योगेश बंजारे, पंकज जायसवाल उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...