सुकमा में ठेकेदार की लापरवाही से बच्चे की मौत…! मामला दर्ज, गड्ढे में भरा था पानी, फिर…

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की ठेकेदार द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने की वजह से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुकमा जिला के कोंटा में मेसर्स लक्ष्मी एजेंसी फर्म की लापरवाही की वजह से एक मासूम बच्चे की मौत हुई है।

दरहसल सुकमा जिले मे ठेका लेकर कार्य कर रहे मेसर्स लक्ष्मी एजेन्सी जो की रायपुर जिले से सम्बंधित है, वह नल जल योजना के तहत कार्य कर रही है, जिसमे इनके द्वारा जगह-जगह गड्ढे खोदे गए है। इन गड्ढों को ना तो ढका गया है ना ही इनकी किसी प्रकार की देख रेख हो रही है। जिसकी वजह से हरिनारायण गुप्ता के मेसर्स लक्ष्मी एजेन्सी फर्म द्वारा खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया। पानी भरने की वजह से बच्चा गड्ढे में गिरा और उसकी जान चली गई। इस मामले में मेसर्स लक्ष्मी एजेन्सी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चूका है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 05.09.2024 के सूचक मुचाकी बंडी पिता मुचाकी देवा थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेंशन चाक कराया कि ग्राम बालेंगतोग में नल जल योजना के तहत कार्य संचालित करने हेतू गढढा खुदाई किया गया। जिसमें पानी भरकर जमा होने के कारण इसका बालक मुचाकी हुंगा उम्र 04 वर्ष जाकर उस गढढे के पानी में गिर गया जिससे बालक मुचाकी हूंगा का पानी में डुबने से मृत्यु हो गया। सूचक कि रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव को जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

संपूर्ण जांच पर कार्य संचालित करने वाले ठेकेदार हरिनारायण गुप्ता व अन्य अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उक्त खोदे गये गड्‌डे को लापरवाही पूर्वक असुरक्षित खुला छोडा गया। जिसके कारण भरे पानी में बालक के गिरकर डूबने से उसकी मृत्यु हो गई थी। उक्त लापरवाही होना पाये जाने से आरोपी ठेकेदार हरिनारायण गुप्ता व अन्य अज्ञात के विरूद्ध अपराध सदर धारा 106 (1) बी.एन.एस. का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...