संविधान दिवस की 75वी वर्षगांठ: दुर्ग में महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की दिलाई शपथ

दुर्ग। दुर्ग निगम द्वारा मंगलवार को संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा अधिकारी/कर्मचारियो को नगर निगम के प्रार्थना स्थल में संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। निगम परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कर शपथ ली। इस अवसर एमआईसी सदस्य संजय कोहले कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, मोहन पूरी गोस्वामी, मनीष कुमार गायकवाड़, आरके बोरकर, मोहित मरकाम, दुर्गेश गुप्ता, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, ईश्वर वर्मा, पंकज चंद्रवंशी, पूर्व पार्षद विल्सन डिसूजा, स्वच्छता एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्रही सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारी/कर्मचारियो को शपथ दिलाई भारत का संविधान उद्देशिका…हम, भारत के लोग, भारत को एक ‘संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को:सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता] सुनिश्चित करने वाली बंधुता,बढ़ाने के लिए, दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एकता दिवसः सरदार पटेल की विरासत और राष्ट्रीय एकता...

​नई दिल्ली। राष्ट्रीय एकता केवल नक्शे पर सीमाएँ खींचने से सुरक्षित नहीं होती। इसका निर्भर यह है कि क्या विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और समुदायों...

BSP के गेटों पर ट्रकों की आवाजाही घटी, ट्रांसपोर्टरों...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के विभिन्न गेटों पर ट्रकों की आवाजाही, डिस्पैच और परिवहन व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने...

रेत के अवैध परिवहन पर कोर्ट का बड़ा फैसला,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के बीच बिलासपुर की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अरपा नदी...

300 करोड़ की धोखाधड़ी, भिलाई के पूर्व भाजपा नेता...

भिलाई/कोलकाता। गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भिलाई जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष...