छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी: डॉक्टर सलीम ने थाने में की शिकायत… पाकिस्तान-अफगानिस्तान से आये धमकी भरे कॉल

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे कॉल जम्मू-कश्मीर और केरल के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आ रहे हैं। अलग-अलग नंबरों से आ रहे कॉल में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में अब वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज की है। इस मामले में सलीम राज ने आजाद चौक थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है।

धमकी मिलने के बाद वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि वफ्फ बोर्ड के आदेश के बाद लगातार ये धमकियां मिल रही है। विदेशी नंबरों से भी धमकियां मिली है। धमकी में कहा जा रहा है ऊपर नीचे से 6 इंच छोटा कर देंगे। डॉ सलीम ने इस मामले में सीएम विष्णुदेव साय, गृह मंत्री और इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को भी अवगत कराया है। थाने में शिकायत के बाद अब पुलिस नें जांच शुरू की है।

दरअसल, डॉ. सलीम राज ने मौखिक निर्देश में कहा था कि, छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में जुमे की नमाज (शुक्रवार की नमाज) के बाद होने वाली तकरीर (बातचीत) के टॉपिक के लिए वक्फ बोर्ड की इजाजत लेनी होगी।

टॉपिक विवादित ना हो, इसलिए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के सदस्यों ने यह फैसला लिया है। मुतवल्ली (मस्जिद की संपत्ति का प्रबंध करने वाला) इस नियम का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...