CGPSC Exam Notification: 246 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन… 9 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा की संभावित तरीख भी जारी… इस बार डिप्टी कलेक्टर के सिर्फ 7 पद, जानिये कब से भरे जायेंगे आवेदन

रायपुर। CGPSC ने 246 पदों पर प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इस बार डिप्टी कलेक्टर के जहां सिर्फ 7 पद है, तो वहीं डीएसपी के 21 पदों पर परीक्षा होगी। सबसे ज्यादा आबकारी अधिकारी हैं, कुल 90 पदों पर परीक्षा होगी, वहीं टैक्स इंस्पेक्टर के 37 पदों पर परीक्षा होगी। लेखा सेवा के लिए 32 पद है।

कुल 246 पदों में 96 समान्य वर्ग के लिए अनुसूचित जाति के लिए 34, अनुसूचित जनजाति के लिए 85 और ओबीसी के लिए 31 पद हैं। प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को होगी। ये परीक्षा दो पालियों में होगी। वहीं मुख्य परीक्षा का आयोजन जून में 26. 27, 28 और 29 जून को होगा। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2024 से शुरू होगी और 30 दिसंबर तक चलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...