महिला बैंककर्मी ने की आत्महत्या: फंदे से लटका मिला शव, कमरे से मिला डायरी और दो मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में रह रही एक महिला बैंक अधिकारी ने बीती रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

डालमियानगर पुलिस चौकी प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मृतक का नाम नेहा उर्फ़ गुड़िया है, जो कि औरंगाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। नेहा उक्त फ्लैट में अपने पति पवन कुमार जो कि औरंगाबाद जिले के नवीनगर स्थित एनटीपीसी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, के साथ रह रही थीं। लेकिन घटना की रात उनके पति अपने घर नहीं आए थे।

भागलपुर जिले के पीरपैंती निवासी नेहा के आत्महत्या कर लेने के बारे में सुबह उस समय पता चला जब दूध देने वाला उनके आवास पर आया और भीतर से बंद उक्त फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। दूधवाले ने काफी देर तक आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद घटना की जानकारी मकान मालिक राजेश सिन्हा को दी गई जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को खोला तो नेहा की लाश पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कमरे से नेहा के द्वारा लिखी गई डायरी और दो मोबाइल बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि घटना के वक्त नेहा के पति पवन कुमार नवीनगर एनटीपीसी में थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वो घटनास्थल पर पहुंचे। नेहा के पति पवन से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...