रायपुर में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: फीमेल फ्रेंड से किया गाली-गलौज, बदमाश ने दो साथी के साथ मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना पुलिस ने एक अज्ञात हत्या के मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़कर मामले को सुलझा लिया, जिससे स्थानीय समुदाय में राहत की लहर है। जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को थाना मंदिर हसौद को ग्राम सरपंच बाहनाकाडी से सूचना मिली कि खदान पारा के पास झाड़ियों में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है, जिसके आसपास खून के निशान थे।

सूचना के तुरंत बाद, पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी सचिन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से शव की पहचान रमेश कोल (19 वर्ष) के रूप में हुई, जो बघौर, जिला सिधी का रहने वाला था और पास की गिट्टी खदान में हेल्पर के रूप में काम करता था।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता लगाया कि रमेश को आखिरी बार किशन राजपूत, रोशन ध्रुव और विधि से संघर्षरत बालक के साथ देखा गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की और बताया कि मृतक ने किशन की महिला मित्र के साथ गाली-गलौच की थी, जिससे किशन नाराज था। 25 नवंबर की रात विवाद के दौरान, आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट की और उसके बाद शव को छुपा दिया। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की डंडी और मृतक का मोबाइल बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना मंदिर हसौद और एआईसीसीयू की टीम की भूमिका सराहनीय रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...