दुर्ग में घर-घर जाकर बन रहे आयुष्मान कार्ड… 10 दिनों में 1572 छूटे हुए हितग्राहियों का आयुषमान कार्ड कर्मचारी ने घर में पहुंचकर बनाया

दुर्ग। दुर्ग में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन पर दीनदयाल अंतोदय योजना,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं आंगनबाड़ी मितानिन द्वारा घर-घर पहुंचकर छूटे हुए का आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। इसके लिए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा जल्द से जल्द शहर में छूटे हुए लोगो का आयुषमान कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

उन्होंने कहा कि शहर क्षेत्र के घरों में पहुंचकर कर्मचारी अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाये।इसके लिए आयुष्मान अभियान के पहले प्रशिक्षण भी कर्मचारियों को दिया गया है।लगातार वार्डो आयुष्मान कार्ड अभियान में आजीविका मिशन एवं आंगनबाड़ी मितानिन सहित अमला द्वारा 10 दिनों में 1572 छूटे हुए हितग्राहियों का आयुषमान कार्ड घर में पहुंचकर बनाया।

उल्लेखनीय है कि कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को आयुष्मान योजना का लाभ अधिक से अधिक दिलाने के निर्देश दिए है। बता दे कि कर्मचारी द्वारा घर-घर पहुंचकर नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बना रही है। इसमें पांच लाख रूपए तक इलाज की सुविधा है।नागरिकों के निरंतर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, लेकिन जिन नागरिकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना हैं, उनका कार्ड घर पहुँचकर बनाया जा रहा है। इसके लिए टीम लगातार मेहनत कर घर-घर पर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बना रही है।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने की अपील:

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने शहर वासियों से घर घर निगम टीम द्वारा पहुँचकर आयुष्मान कार्ड बना रही है।टीम का सहयोग कर आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है। नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत आयुष्मान कार्ड मितानीन घर-घर जाकर जाकर बना रही है बीपीएल आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का एवं सामान्य आयुष्मान कार्ड से 50 हजार तक का ईलाज निःशुल्क करा सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...