संचार क्रांति का नया अध्याय: छत्तीसगढ़ के सुदूर गांव में मोबाइल टावर की शुरुआत… नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों के जीवन में आई नई उम्मीद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में जिला बीजापुर के सुदूर गांव छूटवाई में जिओ का मोबाइल टावर स्थापित किया गया है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को संचार सुविधा का बड़ा लाभ मिलेगा। इस पहल से छूटवाई, गुंडेम, कोंडापल्ली, गगनपल्ली और मुरकिनार जैसे गांवों के निवासी अब बेहतर मोबाइल नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे। 26 नवंबर 2024 को “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत यह मोबाइल टावर सेवा शुरू की गई। इसके माध्यम से ग्रामीणों को मजबूत नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा मिल रही है, जो खासकर छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। अब वे ऑनलाइन पढ़ाई और अन्य सुविधाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हुई है और लोगों को अपने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से संपर्क करने में अब कोई कठिनाई नहीं होगी। इस कदम से छूटवाई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन को और भी सरल बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...