आंगनबाड़ी और धान खरीदी केंद्र का दुर्ग कलेक्टर ने किया निरीक्षण… शिक्षा विभाग को प्री बोर्ड परीक्षा में बच्चों की सुविधाओं का ध्यान रखने के दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बुधवार को पाटन विकासखण्ड क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पाटन में शिक्षा विभाग की प्री बोर्ड तैयारी, परख कार्यक्रम के संबंध में संकुल समन्वयक, नोडल प्राचायों की बैठक ली। उन्होंने दुर्ग जिले का बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ऑडिटोरियम में बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में शपथ दिलाई गयी। इसके पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र कसही, उप स्वास्थ्य केंद्र कसही, धान खरीदी केंद्र पाटन, पंदर, सोरम का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार कलेक्टर चौधरी ने धान खरीदी केन्द्रों में कृषकों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी। समिति प्रभारियों को धान खरीदी के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। ग्राम कसही में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन मकान का भी निरीक्षण किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...