दुर्ग निगम का एक्शन, तालाब और नाली में मलबा डालने पर 5 हजार का जुर्माना

दुर्ग। दुर्ग निगम क्षेत्र के डिबरा पारा तालाब के किनारे और नाली में मलबा डाले जाने की घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 39 स्थित गर्वमेंट स्कूल के पास पोटिया जाने वाले मार्ग में मुकेश सोनकर द्वारा तालाब और नाली को धड़ल्ले से पाटा जा रहा था, जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी। कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर और भवन अधिकारी गिरीश दिवान के मार्गदर्शन में उपअभियंता करण यादव और अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुकेश सोनकर ने तालाब में मलबा डालकर नाली को अवरुद्ध कर दिया था। अधिकारियों ने इस कार्रवाई पर दिनेश सोनकर को चेतावनी देते हुए 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और उसे तालाब और निगम की नाली को पाटने से मना किया। इसके साथ ही संबंधित पर बेदखली की कार्रवाई भी की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...