CG में दर्दनाक हादसा : घर में घुसा ट्रैक्टर, दूधमुंहे बच्चे और बड़ी मां की मौत, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर की चालक की पिटाई

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्टेट हाईवे के किनारे एक घर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर जा घुसा. इस हादसे में दुधमुंहे बच्चे और मासूम की बड़ी मां की मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी को की जमकर पिटाई की. यह घटना जनकपुर की है. इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, ट्रेक्टर चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक घर में जा घुसा. इस दौरान घर में मौजूद डेढ़ माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घर के पास खलिहान में काम कर रही 55 वर्षीय महिला, जो बच्चे की बड़ी मां थी वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

चालक गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

घटना के बाद मृतक के परिजनों और गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी को पकड़ा और उन्हें रस्सी से बांधकर पिटाई की. मामले की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देते हुए भीड़ को शांत कराया. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...