CG में लापरवाह ट्रक चालक ने ली शिक्षक की जान, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया, यातायात विभाग की नाकामी से हो रहे हादसे

जांजगीर। शहर के बीच शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया और घटना स्थल से वाहन लेकर फरार हो गया। शिक्षक की मौत के बाद दो बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया।

मिली जानकारी अनुसार, घटना शाम 7:30 बजे बंसल ट्रेडर्स के सामने हुई। बाइक (सीजी 11 एजी 5090) पर सवार होकर आत्मानंद स्कूल नवागढ़ में पदस्थ शिक्षक ग्राम मिसदा निवासी लक्ष्मीकांत कश्यप कचहरी चौक से नेताजी चौक की ओर जा रहे थे। तभी ट्रक चालक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर जिला अस्पताल से मुक्तांजलि वाहन बुलाकर सड़क पर बिखरे शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं बाइक का पंजीकरण अनिल गुप्ता नामक व्यक्ति के नाम पर पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया

शिक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप का एक लड़का एक लड़की थी। बच्चों को पढ़ाने के लिए जांजगीर में किराए के मकान में रहते थे। घटना के बाद अब बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बैठक के बाद चौथी बड़ी सड़क दुर्घटना

हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर और एसपी ने विशेष बैठक बुलाई थी। बावजूद इसके यह चौथी बड़ी सड़क दुर्घटना है। तीन घटनाओं में पहले ही दो लोगों की जान जा चुकी है, और 12 लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

यातायात विभाग की नाकामी से भारी वाहनों की एंट्री

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यातायात पुलिस की लापरवाही इन हादसों का बड़ा कारण है। भीड़भाड़ के समय भी ट्रकों को शहर के अंदर आने दिया जाता है। अगर यातायात व्यवस्था में सख्ती होती तो ऐसी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता था।

स्थानीय जनता का प्रशासन पर रोष

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से सवाल किए और दोषी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने यातायात विभाग की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन को तत्काल सख्त कदम उठाने चाहिए।

एसपी-कलेक्टर पर उठे सवाल

सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए की गई बैठक की विफलता ने एसपी और कलेक्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर में ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा है। इससे न केवल दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, बल्कि प्रशासन की साख पर भी असर पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...