भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में दुर्ग पुलिस ने किया निरिक्षण: IG गर्ग और SP शुक्ला के निर्देश पर एक्शन… ASP राठौड़ के नेतृत्व में CSP पाटिल 4 टीमों के साथ पहुंचे

भिलाई। भिलाई में शुक्रवार को दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत औद्योगिक क्षेत्र ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विभिन्न ट्रक यार्ड का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान, पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी ट्रकों को यातायात नियमों का पालन करने और उन्हें व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की सलाह दी।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भापुसे), दुर्ग रेंज के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर (रापुसे) के नेतृत्व में में नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल (रापुसे), उप पुलिस अधीक्षक चन्द्र प्रकाश तिवारी एवं थाना प्रभारी पुरानी भिलाई, खुर्सीपार, जामुल, कुम्हारी, नायब तहसीलदार शेखर कवंर व पुलिस पेट्रोलिंग स्टाफ तथा रक्षित केन्द्र से आये पुलिस बल के द्वारा चार टीम बनाकर पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत पुलिस की चार टीमों ने ट्रांसपोर्ट नगर के विभिन्न ट्रक यार्डों का निरीक्षण किया। इसमें पंजाब रोडवेज, मनोज रोड लाईन्स, सीएमसी, और एचटीसी कंपनी के यार्ड शामिल थे।

पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों से संपर्क करते हुए उन्हें अपराधों की रोकथाम के उपाय सुझाए और यह सुनिश्चित किया कि ट्रक चालक अपने वाहनों को सुरक्षित रूप से खड़ा करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग की, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य ट्रांसपोर्ट नगर में सुरक्षा को बढ़ाना और क्षेत्र में अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की सक्रियता को सुनिश्चित करना था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...