रायपुर SSP संतोष सिंह ने की क्राइम पर समीक्षा बैठक: पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने का आदेश… धर्मांतरण और मवेशी तस्करी मामलों में भी कठोरता से कार्यवाही करने दिए निर्देश

रायपुर। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। अपराध समीक्षा बैठक में वर्षांत तक गुणवत्तापूर्ण अपराध विवेचना कर पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने का निर्देश दिया। अभी एसपी ऑफिस द्वारा पूरे जिले के फरार आरोपियों की सेंट्रलाइज्ड सूची बनाई गई है। उस आधार पर टीमें भेज कर बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी कर अपराध निकालने को कहा। गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं थाना प्रभारियों को करने, साईबर संबंधी मामलों में हर संभव कार्यवाही कर पीड़ित को त्वरित राहत देने के निर्देश दिये गये।

उन्होंने जोर दिया कि शिकायत सुन निराकरण करें वरिष्ठ कार्यालय न आना पड़े। धर्मांतरण और मवेशी तस्करी मामलों में तत्परता और कठोरता से कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छोटी-छोटी घटनाओं दृष्टिगत रखते हुए अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही न बरतते हुए उस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जिससे कोई भी छोटी घटना बड़ी रूप न ले सके।

क्राइम ब्रांच द्वारा बनाए गए एनडीपीएस के आदतन आरोपियों, चाकूबाजों, वाहन चोरों आदि की सूची प्रभारियों को शेयर करते हुए उन पर कार्यवाही करने को कहा। इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, अन्य बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय – समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने कहा गया।

इसके साथ ही नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश देने के साथ ही नशे के सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपियों की तस्दीक करने कहा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...

भिलाई बचाओ पदयात्रा : अंतिम दिन कांग्रेसियों को राजभवन...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और भिलाई टाउनशिप को बचाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा निकाली गई चार दिवसीय पदयात्रा बुधवार...

दुर्ग में ढाबा संचालक ने शिवनाथ नदी में कूदकर...

दुर्ग। जिले के धमधा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ढाबा संचालक ने शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पथरिया चौक स्थित...