छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा : कार और ट्रक में भिड़ंत, चार लोगों की मौत, कटर से काटकर निकाले गए शव

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के गुमगा गांव में कार और ट्रक में भिड़ंत होने से कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा कि कार में सवार सभी लोग रायपुर चंगोराभाठा के रहने वाले हैं. हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में रायपुर निवासी दिनेश साहू, संजीव, और राहुल के नाम सामने आए हैं, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है. हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...