CG Breaking : मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, बड़े लीडर के मारे जाने की खबर

बीजापुर। बस्तर में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले में तेलगांना के ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान मुलुगु जिले के इथुरुनगरम में चालपाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई. इसमें सात माओवादी मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि मरने वालों में माओवादियों के प्रमुख नेता भी शामिल हैं. मुठभेड़ अभी भी जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...