Durg News : सड़क हादसे में जिला अस्पताल के सीनियर नर्स की मौत, दो बच्चों के सर से उठा मां का साया

भिलाई। दुर्ग जिले से दुखद खबर सामने आई है, जहां दुर्ग जिला अस्पताल की सीनियर नर्स संध्या यादव की स्कूटी से गिरकर अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन दुर्ग निवासी नर्स संध्या यादव अपनी ड्यूटी खत्म करके घर गई। इसके बाद घर से बच्चों के लिए स्वेटर लेने खालसा स्कूल के पास गई थी, वहां से वापस घर आई और कलर पसंद ना आने के कारण फिर से दोबारा वहां दुकान गई। दुकान से बदली करके घर आ रही थी, तभी खालसा स्कूल के पास उनकी गाड़ी अचानक स्लिप हो गई। स्लिप होने के बाद अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसके बाद उनको जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...