भिलाई टाउनशिप में अगले पांच दिन बिजली कटौती, जानिए किस दिन कहां बंद रहेगी बिजली

भिलाई। बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग अंतर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ऐनुअल मेंटेनेंस का कार्य करने जा रहा है। इसके चलते टाउनशिप के अलग-अलग सेक्टर में अलग अलग समय पर 2 से 7 दिसंबर तक 5 दिन बिजली की कटौती की जाएगी।

बीएसपी के मुताबिक, टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने वार्षिक रखरखाव योजना के तहत साल 2024-25 के विद्युत मेंटेनेंस का शेड्यूल दे दिया है। इसके तहत अलग अलग दिन पर अलग-अलग सेक्टर की बिजली का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक वहां की बिजली बंद रखी जाएगी।

बीएसपी प्रबंधन ने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य ब्रेकडाउन को कम करने सिस्टम की क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच एचटी सिस्टम को सही रखने के लिए टाउनशिप के अलग- अलग स्थानों में शटडाउन करके मेंटेनेंस का कार्य किया जाता है।

जाने किस दिन कहां बंद रहेगी बिजली

  • 2 दिसंबर 2024 को जेएलएन (सेक्टर 9) हॉस्पिटल के कुछ क्षेत्र
  • 3 दिसंबर 2024 को खुर्सीपार जोन 2 और जोन तीन
  • 4 दिसंबर 2024 को जेएलएन हॉस्पिटल का कुछ क्षेत्र, सेक्टर 6, 9, रूआबांधा और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
  • 5 दिसंबर 2024 को टेलीफोन एक्सचेंज सेक्टर 5, सेक्टर 6 का एक तिहाई भाग, सेक्टर 5 और टीए बिल्डिंग
  • 6 दिसंबर 2024 को सेक्टर 6 का एक तिहाई भाग, सेक्टर 2 का आधा हिस्सा, बीएमडीसी व रसियन कॉम्प्लेक्स
  • 7 दिसंबर 2024 को मरोदा व रिसाली सेक्टर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...