वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ लॉन्च, इन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा 25 हजार तक का कर्ज

रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महतारी शक्ति ऋण योजना का अपने निवास कार्यालय से लांचिंग की। इस अवसर पर राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी उपस्थित थे।

वित्त मंत्री चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह योजना माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।”

राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन अरोरा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत, जिन बहनों का खाता ग्रामीण बैंक में है और जिनमें महतारी वंदन योजना की राशि जमा होती है, उन्हें स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपए तक का ऋण बिना किसी औपचारिकता के उपलब्ध कराया जाएगा।

राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा शुरू की गई महतारी शक्ति ऋण योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह योजना महिलाओं को न केवल वित्तीय मदद प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार और समाज के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करने में भी सहायक होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाई की मौत का राज बताने के नाम पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर करोड़ों के कारोबार के बीच एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। गाजियाबाद निवासी...

दुर्ग: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने मेधावी छात्राओं को...

दुर्ग, 06 जुलाई 2026। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग प्रवास पर रहे। उन्होंने शिक्षक नगर स्थित तिलक कन्या शाला में...

दुर्ग में बड़ा रोजगार मेला 10 जुलाई को: 1300...

दुर्ग, 06 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं...

CG में पारिवारिक रंजिश का खूनी अंत; बहू ने...

CG जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने...