भिलाई में पब्लिक प्लेस और खुले में नशाखोरी और आवारागर्दी करने वालों पर नकेल कस रही पुलिस… पेट्रोलिंग के दौरान 6 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवा कर सिखाया सबक!

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग-भिलाई में सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और अवारागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। 30 नवम्बर 2024 को थाना वैशाली नगर पुलिस ने टाउन क्षेत्र में गश्त के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि विकासपारा लोधीपारा स्थित सुलभ के पास कुछ युवक नशाखोरी कर रहे हैं और मोहल्ले के लोगों को गालियां दे रहे हैं। इस सूचना पर नवपदस्थ उप निरीक्षक अमित कुमार अंदानी ने तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा और उन लड़कों को घेर कर पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों के नाम :-

  1. भरत साहू (22 वर्ष)
  2. प्रवीण कुमार चंदेल (23 वर्ष)
  3. साहिल ताड़ी (19 वर्ष)
  4. तिलक यादव (19 वर्ष)
  5. अभय शुक्ला (20 वर्ष)
  6. डामन साहू (25 वर्ष)।

(ये सभी भिलाई और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं।)

इन युवकों के खिलाफ मोहल्ले में शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन पर धारा 126, 135(3)/170 बी.एन.एस.एस के तहत इस्तगाशा क0-119/2024 तैयार कर उन्हें अनुविभागीय दण्डाधिकारी के न्यायालय में पेश किया है। इन आरोपियों को भारी जुर्माने के साथ प्रतिबंधित करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की यह कड़ी कार्रवाई एक सख्त चेतावनी है कि दुर्ग जिले में सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने इन सभी के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बिफोर और आफ्टर लुक शेयर किया है। जिससे प्रतीत होता है कुछ युवकों का सिर भी मुंडवाया है ताकि ऐसा करने वाले लोगों को सख्त मैसेज जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...