भिलाई में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस की ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार: अवैध सोने के एवज में दिया लोन… पुलिस नोटिस की भी अनदेखी; पढ़िए पूरी खबर

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने रिसाली ब्रांच के मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी की ब्रांच मैनेजर लक्ष्मी यादव (30) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बिना जांच किए और बिना रसीद के 18 लाख रुपए का अवैध सोना गिरवी रख लिया। इसके बाद, जब पुलिस ने नोटिस भेजा और जवाब मांगा, तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला के अनुसार, 4 अक्टूबर को हेमंत सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। हेमंत सोनी का रिसाली गांव में लक्ष्मी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 13 से 17 मई 2024 के बीच, वैशाली नगर निवासी विवेक शर्मा ने उनकी दुकान से लगभग 23 तोला सोने के जेवर लिए थे, जिनकी कीमत 18 लाख 71 हजार 282 रुपए थी।

विवेक शर्मा ने हेमंत को 10 लाख रुपए का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। जब हेमंत ने दूसरा चेक दिया, तो वह भी बाउंस हो गया। इस पर हेमंत ने विवेक से पैसे की मांग की, लेकिन वह बहाने बनाने लगा। इसके बाद हेमंत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विवेक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी। पूछताछ में विवेक शर्मा ने बताया कि उसने सोने के जेवर मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के रिसाली शाखा में गिरवी रख दिए थे। पुलिस ने ब्रांच मैनेजर लक्ष्मी यादव से कई बार गिरवी रखे सोने को पेश करने के लिए संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

लक्ष्मी यादव ने जानबूझकर पुलिस की कार्रवाई से बचने की कोशिश की। जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मणप्पुरम फाइनेंस की शाखा पहुंची, तो उन्होंने पुलिस को अंदर आने की अनुमति नहीं दी और अंदर ही छिप गईं। बाद में पुलिस ने शाखा बंद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। अभी पुलिस ने लक्ष्मी यादव को रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने गिरवी रखा सोना पुलिस को नहीं सौंपा और कहा कि वह उसे अपनी हायर ब्रांच में भेज चुकी हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...