भिलाई में पत्रकार को जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

दुर्ग। भिलाई के पत्रकार पवन केसवानी को कुछ लोगों ने दूसरी बार जान से मारने की धमकी दी है। इसकी नामजद शिकायत भिलाई के छावनी थाने में की गई है। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में अब तक पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान भी नहीं लिया है।

बता दें कि विगत 10 सितंबर को यूट्यूब चैनल राष्ट्रबोध में “भिलाई के पांच स्थानों लैंड जिहाद” की ग्राउंड रिपोर्ट की खबर प्रसारित करने के बाद पत्रकार पवन केसवानी को जान से मारने की दूसरी बार धमकी दी गई है। इस मामले की 12 सितंबर को भिलाई के छावनी थाने में नामजद शिकायत की गई थी। बावजूद इसके आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही शिकायतकर्ता पवन केसवानी से उनका बयान भी लिया गया है।

शिकायककर्ता के मुताबिक, 30 नवंबर को दोपहर 3:10 पर भिलाई के सेक्टर 5 से सेक्टर 6a मार्केट की ओर जाने वाली सड़क की शुरुआत में चौराहे पर अचानक दो युवकों ने पत्रकार पवन केसवानी को एक बार फिर से लैंड जिहाद की खबर का उल्लेख करते हुए अश्लील गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में आ चुकी है।

कार्रवाई नहीं होने पर अनहोनी घटना की आशंका

पवन केसवानी द्वारा लैंड जिहाद की खबर दिखाए जाने पर कुछ विशेष वर्ग के लोग 11 सितंबर को छावनी थाने का घेराव किया था। पत्रकार पवन केसवानी के विरुद्ध बेहद आपत्तिजनक नारे लगाए थे। इसके बाद अनेक हिंदूवादी संगठनों ने पवन केसवानी का भिलाई और दुर्ग में जगह-जगह सार्वजनिक सम्मान किया था। पत्रकार पवन केसवानी का कहना है कि बार-बार जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद है। पुलिस की ओर से जल्द गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...