भिलाई के युवा नेता गुरमीत सिंह का निधन

भिलाई। कांग्रेस के पूर्व युवा नेता हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी गुरमीत सिंह उर्फ हनी (42 वर्ष) का निधन हो गया। बता दें कि लंबे समय तक कांग्रेस में सक्रिय रहने के बाद गुरमीत सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव रहे। कुछ महीने पहले ही उन्होंने भाजपा प्रवेश किया था। क्षेत्र में जनप्रतिनिधि के रूप में गुरमीत सिंह काफी सक्रिय व युवाओं में लोकप्रिय थे।

बताया जा रहा है कि गुरमीत घर में अकेले थे, उनकी बेटी अन्य जिले में हास्टल में रहकर पढ़ाई करती है। रविवार दोपहर लगभग 2 बजे होम मेड उनके घर पहुंची तो काफी आवाज देने के बाद भी गुरमीत कमरे से नहीं निकले। वो कमरे में ही मिले। आस पड़ोस के लोगों ने डाॅक्टर बुला चेकअप कराया तो डॉक्टर ने बताया कि 6-7 घंटे पूर्व उनका निधन हुआ है। आशंका जताई जा रही कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। इसकी सूचना मिलते ही परिवार समेत उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...