IPS Officer की मौत: पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे 2023 बैच के IPS अधिकारी, सड़क दुर्घटना में चले गई जान

IPS Officer की मौत

डेस्क। बिहार के सहरसा के रहने वाले आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की सड़क हादसे में मौत हो गई है. हर्षवर्धन कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती को लेकर जॉइन करने जा रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हुआ है. पुलिस ने बताया कि हर्षवर्धन कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे.

आईपीएस हर्षवर्धन का परिवार बिहार के सहरसा जिला का रहनेवाला है. पिता की नौकरी मध्यप्रदेश में थी इसलिए वहां शिफ्ट हो गए थे. सिर्फ 26 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना रविवार (1 दिसंबर) की शाम हुई है. उन्होंने बताया कि हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक मकान और पेड़ से टकरा गया.

आईपीएस हर्षवर्धन पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे थे हासन
आईपीएस हर्षवर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कर्नाटक के हासन जा रहे थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धन के सिर में गंभीर चोट आई थी. जिसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई. जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोट आई है.

पिता मध्यप्रदेश में हैं उप-मंडल अधिकारी
परिजनों ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने हाल ही में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस एकेडमी में अपनी चार हफ्ते की ट्रेनिंग पूरी की थी. उन्होंने बताया कि उनके पिता मध्यप्रदेश में उप-मंडल अधिकारी हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...