GST परिषद की नई दिल्ली में बैठक: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखे अहम सुझाव

रायपुर: जीएसटी परिषद की बैठक में आज वस्तु एवं सेवा कर (GST) के तहत क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर गहन चर्चा हुई। यह बैठक नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। उन्होंने ने परिषद के समक्ष कई अहम सुझाव रखे।

इस दौरान वित्त सचिव मुकेश बंसल भी उपस्थित थे।जीएसटी परिषद के मंत्री समूह में असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के सदस्य शामिल हैं। यह समूह जीएसटी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव देगा।

जीएसटी परिषद, जो देश में अप्रत्यक्ष कराधान के समन्वय और एकरूपता के लिए जिम्मेदार संवैधानिक निकाय है, इस विषय पर अंतिम निर्णय लेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...