CG में कार और पिकअप में भिड़ंत, तीन युवकों की मौत

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सब्जियों से लोड पिकअप और कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह हादसा प्रतापपुर अंबिकापुर मार्ग पर स्थित गोटगंवा के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक वाड्रफनगर के रहने वाले हैं. प्रतापपुर पुलिस ने बताया, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...