CG CRIME : शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वसूले 15 लाख, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक युवती को धोखा देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर युवती का शोषण किया और फिर उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपए भी ऐंठ लिए. इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शुभम भापकर (26 वर्ष) को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है. यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है.

पीड़िता ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सोशल मीडिया पर आरोपी शुभम भापकर निवासी अहमदनगर (पुणे) से पहचान हुई थी. आरोपी ने पहले मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की.फिर अपनी नजदीकियां बढ़ाई और विश्वास में लेकर पीड़िता को होटल में बुलाया. फिर शादी का झांसा देकर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद आरोपी ने घटना का फोटो व वीडियो बना लिया और पीड़िता को ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. पीड़िता ने जब शादी करने के लिए कहा तो आनाकानी करने लगा और बनाए गए फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग किस्तों में अपने खाते में पीड़िता से लगभग 15 लाख रुपए जमा करा लिया.

पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन पुणे, अहमदनगर में ट्रेस किया गया. तत्काल एक पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने पुणे रवाना हुई और लोकेशन के आधार पर दबिश देकर आरोपी को एक होटल से गिरफ्तार किया. इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया. आरोपी शुभम भापकर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...