Durg News : कैटरिंग संचालक से काम का पैसा मांगने गए युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा। पुरानी भिलाई के डबरापारा में रात को फिर चाकूबाजी की घटना हुई है। कैटरिंग संचालक से अपने काम के एवज में पैसे लेने गए युवक को चार से पांच लोगों ने घेरकर चाकू से वार किया है, जिससे उनकी हालत गंभीर है।

घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम माैके पर पहुंची। चाकू मारने से गंभीर रूप से घायल दुर्ग निवासी महेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चंद घंटे में आरोपी हिमांशु तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...