CGPSC परिवहन उप निरीक्षक भर्ती : 17 को होगा इंटरव्यू, अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से परिवहन विभाग में परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) पदों पर आयोजित भर्ती परीक्षा का साक्षात्कार 17 दिसंबर 2024 को होगा. इसके लिए परीक्षा नियंत्रक ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किया है.

परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन उप निरीक्षक के कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम 3 अक्टूबर 2024 को घोषित कर दिया गया है. लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर वर्गवार और उपवर्गवार 45 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है. साक्षात्कार दो पालियों में होगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी. उन्होंने बताया कि साक्षात्कार से एक दिन पूर्व 16 दिसंबर 2024 को चिन्हांकित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी दो पालियों में किया जाएगा. दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9ः30 बजे (प्रथम पाली) और दोपहर 1ः30 बजे (द्वितीय पाली) आयोग कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा. सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने वाले या अर्हता पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निःशक्तजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पहचान पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र मूल प्रति और स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ प्रस्तुत करना होगा. सभी प्रमाण पत्रों का जारी तिथि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक सुनिश्चित होना चाहिए. अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे. दस्तावेजों की कमी की स्थिति में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...