अजब गजब मामला, एक पत्नी दो पति! 2 महीने में 24 साल की लड़की ने की दो शादियां… वाइफ को अब अपने साथ रखने के लिए थाने में भीड़ गए दोनों हसबैंड

अजब गजब मामला, एक पत्नी दो पति!

डेस्क। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 24 साल की एक लड़की ने दो महीनों में दो शादियां कर लीं. पहले पति को पत्नी गायब दिखी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने उसे खोजा तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है. अब महिला के दोनों पति पुलिस थाने में बैठकर उसे अपने-अपने साथ ले जाने के लिए अड़ गए.

जब पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसने पहले युवक के साथ कोर्ट मैरिज की. उसके दो महीने बाद उसने दूसरे युवक के साथ भी कोर्ट मैरिज कर ली. इस घटना का पता उस वक्त चला जब पहले पति ने पुलिस थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने महिला को ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है.

इसके बाद महिला के दोनों पति पुलिस स्टेशन पहुंच गए. यहां दोनों के बीच इस बात पर बहस होने लगी कि पत्नी को आखिर कौन ले जाएगा. इस बहस के बीच महिला ने कहा कि वह अपने दूसरे पति के साथ रहना चाहती है. वह पुराने पति को जल्द ही तलाक दे देगी.

पहले पति ने पुलिस को बताया कि उसका और महिला का रिश्ता आठ साल पुराना है. दो महीने पहले ही उन्होंने शादी की है. एक हफ्ते पहले पत्नी ये कहकर गई थी कि उसकी मां की तबीयत खराब है. उसके बाद वह वापस ही नहीं लौटी. अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर उसका पहला पति पत्नी के खिलाफ शिकायत करता है तो महिला के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...