कोक ओवन बैटरी-2 अस्थाई हीटिंग शुरू: 2017 से लिया गया था कोल्ड रिपेयर…एक महीने से चिमनी से हीट करने की प्रक्रिया

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन बैटरी नं.-2 को 31 मार्च, 2017 से कोल्ड रिपेयर में लिया गया था। बैटरी के रिपेयर के बाद, 15 मार्च, 2022 से चिमनी हीटिंग की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 19 अप्रेल, 2022 को सुबह 11.00 बजे बैटरी का अस्थायी हीटिंग शुरू किया गया। ईडी (वर्क्स) अंजनी कुमार द्वारा अस्थायी हीटिंग की प्रक्रिया ओवन स्टोव को प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर सीजीएम इंचार्ज (सर्विसेज), एस एन आबिदी, सीजीएम इंचार्ज (एम एंड यू), असित साहा, सीजीएम (ईएमडी), राजीव श्रीवास्तव, महाप्रबंधक प्रभारी (एसईडी एंड एफएस), जी पी सिंह, सीजीएम (सीओ एंड सीसीडी) जी ए राव तथा सीओ एंड सीसीडी विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर श्री शेखर शर्मा और अन्य यूनियन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

अस्थायी हीटिंग के दौरान, ओवन के तापमान को लगभग 800 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर लाने के लिए इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है। इस प्रक्रिया में लगभग 100 दिन लगते हैं और साथ ही साथ बैटरी को गर्म करने के दौरान अन्य ओवन टॉप और उससे संबंधित कार्य किए जाएंगे।

इन मरम्मत के दौरान बैटरी एंकरेज, गैस और सर्विस पाइपलाइन, कोक पुशर ट्रैक रिप्लेसमेंट, कोक पुशर और क्वेंचिंग कार ट्रॉली लाइन चेंजिंग, काँक्रीट स्ट्रक्चर और 6वें कोर्स तक का पूरा रिफ्रैक्टरी ब्रिक बदला गया। चार्जिंग उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए स्टीम इंजेक्शन सिस्टम को बदलकर नए एचपीएलए पंप हाउस जैसी प्रदूषण नियंत्रण की अत्याधुनिक तकनीक स्थापित की जा रही है और ओवन डोर से गैस उत्सर्जन को खत्म करने के लिए पारंपरिक ओवन दरवाजों को जीरो लीक डोर से बदला जा रहा है।

कोक ओवन बैटरी नं.-2 के कोल्ड रिपेयर की गतिविधियों का समन्वयन महाप्रबंधक, एस रायचौधरी द्वारा किया गया और तापन प्रक्रिया का समन्वयन महाप्रबंधक, राकेश जोशी ने अपने टीम के सदस्यों के साथ मिलकर पूरा किया। कोल्ड रिपेयर में गुर सरन सिंह, रामू रंजन मेहर, अनुराग किशोर दीपक, कमलेश्वर शर्मा, एस आर महापात्र, एन के मुले और अनुपम आनंद ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...