ये भिलाई निगम है: जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर को दे दिया सहायक राजस्व अधिकारी का पद…पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, बोले-3 दिन में हटाए नहीं तो आंदोलन

भिलाई। पार्षद रिकेश सेन ने सीनियर के रहते जूनियर को जिम्मेदारी देने पर सवाल खड़ा किया है शिकायत में कहा कि नगर पालिक निगम भिलाई में डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद कार्यरत बालकृष्ण नायडू को जोन क्रमांक चार में सहायक राजस्व अधिकारी के पद का प्रभार दिया गया है। जो कि नियम विरूद्ध है। जबकि वर्तमान में निगम में पदोन्नत हुए अनेक सहायक राजस्व अधिकारी व अनेक राजस्व निरीक्षक विद्यमान है फिर क्या कारण है कि राजस्व विभाग के मूल पदों पर पदस्थ व कार्यरत अनेक वरिष्ठ व अनुभवी अधिकारी, कर्मचारियों को नजर अंदाज करते हुए एक जूनियर डाटा इंट्री आपरेटर ( बालकृष्ण नायडू ) को सहायक राजस्व अधिकारी का प्रभारी दिया गया है।
इसके अतिरिक्त बाल कृष्ण नायडू को तोडफोड का विशेष दस्ता का प्रभारी अधिकारी भी बनाया गया है। इसी के साथ ही जोन-2 के स्वास्थ्य विभाग के स्वछता निरीक्षक अनिल मिश्रा को राजस्व की तोड़ फोड़ विशेष दस्ता का सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया। क्या कारण है कि राजस्व विभाग के मूल अधिकारियों को उनके मूल अधिकार से वंचित कर अन्य विभाग के कर्मचारियों को राजस्व विभाग में प्रभार दिया जा रहा है।

निगम भिलाई में बड़े अधिकारी है, जो अन्य विभाग के अपने पसंदीदा कर्मचारियों को उच्च प्रभार दिलाकर राजस्व संबंधित अनेक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप कराते हुए आर्थिक अनियमितताये बरती जा रही है, जो का जांच का विषय है। अनेक सहायक राजस्व अधिकारी व वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक इन नीति व नियम विरूद्ध स्वेच्छाचारिता पूर्ण कार्यवाही पर हैरान और अपने मूल अधिकारियों का हनन होने पर परेशान है।

उपरोक्त विषय को लेकर आयुक्त एवं महापौर नगर पालिक निगम भिलाई को ज्ञापन दिया गया, तीन दिन के भीतर अगर डाटा इंट्री ऑपरेटर को उनके मूल पद पर नहीं भेजा गया तो पार्षद रिकेश सेन ने आंदोलन की चेतावनी दी है एवं राज्य शासन नगरीय प्रशासन विभाग को भी ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग करेंगे।

इस मामले में भिलाई टाइम्स से बात करते हुए निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि, प्रभार में काम ले रहे हैं। काफी पहले से काम कर रहे हैं। उनसे योग्य कोई नहीं मिला, इसलिए नायडू से सहायक राजस्व अधिकारी का काम ले रहे हैं। अगर कोई योग्य मिल जाए तो हटा देंगे। परमानेंट पोस्टिंग नहीं किए हैं। भाजपा पार्षद का ज्ञापन प्राप्त हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...