CG Accident : टायर फटने से पलटी कार, दो महिला समेत तीन की मौत

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज सुबह टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए. यह हादसा सूरजपुर के एनएच 43 मार्ग पर चंद्रपुर के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. साथ ही मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक अंबिकापुर के रहने वाले हैं और मनेंद्रगढ़ से शादी पार्टी में शामिल होकर अंबिकापुर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. सूरजपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...