कांजी हाउस में गायों की मौत के बाद जागा प्रशासन : डॉक्टरों की टीम गठित, गायों की करेगी निगरानी

भिलाई। शहरी क्षेत्र में संचालित दो कांजी हाउस में गायों की मौत की खबर के बाद आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने वहां पशु चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी है। रोज अब डॉक्टरों की टीम डी मार्ट व कोसानगर स्थित कांजी हाउस में जानवरों की निगरानी करेगी। बीमारी से यदि जानवरों की मौत हुई तो उसका भी पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बता दें कि भिलाई के शहरी गोठान कोसनाला में भी 2 से 3 गायों की मौत रोज हो रही है। डॉक्टर इसका कारण बीमारी बता रहे हैं, लेकिन कोसानाला शहरी गौठान में चारे और पानी की व्यवस्था निगम प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। कुछ समाजिक संस्थाएं आगे आकर यहां अपनी सेवा देकर थोड़ी बहुत चारे की व्यवस्था कर रही है, लेकिन 300 से अधिक गायों के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिससे गाय भूख से मरने को मजबूर हैं।

पशु चिकित्सकों की टीम करेगी स्वास्थ्य जांच : निगम कमिश्नर

भिलाई नगर निगम कमिश्नर राजीव पांडे का कहना है कि निगम के अधिकारियों को गौठान में उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका निरीक्षण भी किया जा रहा है। वहीं पशु चिकित्सकों को भी उचित समय पर पशुओं की स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...