निकाय चुनाव से पहले AAP में अंर्तकलह, शहर अध्यक्ष संजय सिंह 4 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले आम आदमी पार्टी में अंतः कलह शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष डा. एसके अग्रवाल ने शहर अध्यक्ष संजय सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न मानकर उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर संजय सिंह की शिकायत पर संभाग प्रभारी ने लोकसभा अध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

डॉ. अग्रवाल ने तीन दिन पूर्व संजय सिंह को पार्टी से निष्कासित किया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय जूम मीटिंग में यह मामला उठाया जा सकता है। वैसे आम आदमी पार्टी अभी तक दुर्ग जिले में कोई विशेष पकड़ नहीं बन पाई है। केवल समस्याओं और कुछ गड़बड़ियों के मामलों को उजागर करते हुए कलेक्टर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने तक सीमित है।

केवल संजय सिंह को छोड़कर आम आदमी पार्टी से कोई जनप्रतिनिधि सीधे तौर पर नहीं जुड़ा हुआ है। संजय सिंह पूर्व पार्षद रह चुके हैं और कांग्रेस नेता के रूप में शहर में उनकी पहचान बनी हुई है। नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले पार्टी में यह कलह पार्टी हित में ठीक नहीं माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी पूरे 60 वार्ड से चुनाव लड़ने की कई बार घोषणा कर चुकी है और तैयारी में भी जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...